सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और खेल प्रतिभा रखने वाले खिलाड़ियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है. आयकर विभाग, गुजरात ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत मल्टी टास्किंग स्टाफ और टैक्स असिस्टेंट पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 46 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है, जिन्होंने राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और अब वे सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयकर विभाग गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें.इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 फरवरी 2026 तय की गई है.
किन पदों पर होगी भर्ती ?
इस भर्ती अभियान के तहत आयकर विभाग, गुजरात द्वारा दो प्रमुख पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जिनमें टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ शामिल हैं. ये दोनों पद पूरी तरह से स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत भरे जाएंगे. यानी इस भर्ती का लाभ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा जिनके पास खेलों में बेहतर प्रदर्शन का रिकॉर्ड है. विभाग द्वारा चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उनकी खेल उपलब्धियों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा, जिससे योग्य खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिल सके.
क्या चाहिए योग्यता ?
इस भर्ती में दो पद शामिल हैं, जिसमें टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ शामिल हैं. यह भर्ती विशेष रूप से स्पोर्ट्स पर्सन के लिए निकाली गई है. टैक्स असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार की डेटा एंट्री स्पीड कम से कम 8000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा होनी चाहिए.वहीं मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है.
उम्र सीमा
टैक्स असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कितना मिलेगा वेतन ?
इस भर्ती में टैक्स असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक वेतन दिया जाएगा.वहीं MTS पद पर चयनित उम्मीदवारों को 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा कर्मचारियों को अन्य सरकारी भत्तों का भी लाभ मिलेगा.
चयन प्रक्रिया
- उनके खेल प्रदर्शन और उपलब्धियों
- स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट के मूल्यांकन
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन कैसे करें?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
![]()
