केन्द्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के माध्यम से केन्द्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई यानी CPMU में कुल 20 रिक्त पदों को संविदा आधार पर भरा जाएगा. मंत्रालय ने देशभर के योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक अभ्यर्थी डाक या ईमेल के माध्यम से अपना आवेदन भेज सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से एक माह निर्धारित की गई है.
आयुष मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, उम्मीदवार अपना आवेदन ईमेल के जरिए nampmu-ayush@gov.in पर भेज सकते हैं. इसके अलावा आवेदन डाक द्वारा उप निदेशक, राष्ट्रीय आयुष मिशन, आयुष मंत्रालय, कमरा नंबर 402-बी, आयुष भवन, बी-ब्लॉक, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए, नई दिल्ली–110023 के पते पर भी भेजा जा सकता है. मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.
क्या है जरूरी योग्यता?
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता और अनुभव तय किए गए हैं. वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक के एक पद के लिए पीजी डिप्लोमा या एमबीए की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही उम्मीदवार के पास सरकारी क्षेत्र में 15 वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव होना चाहिए. जन स्वास्थ्य से जुड़े डोमेन विशेषज्ञ के आठ पदों के लिए BAMS, BHMS या समकक्ष डिग्री के साथ जन स्वास्थ्य में मास्टर डिग्री अनिवार्य रखी गई है. इसके अलावा इस क्षेत्र में कम से कम पांच साल का अनुभव भी जरूरी है.
सीनियर कंसल्टेंट के दो पदों के लिए आयुष स्ट्रीम में स्नातक डिग्री और सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सात साल का अनुभव मांगा गया है. वहीं जूनियर कंसल्टेंट के चार पदों के लिए आयुष स्ट्रीम में स्नातक डिग्री के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में पांच साल का अनुभव जरूरी बताया गया है. वित्त प्रबंधक के एक पद के लिए एमबीए फाइनेंस, एम.कॉम, सीए या आईसीडब्ल्यूए की डिग्री होनी चाहिए और वित्त क्षेत्र में कम से कम पांच साल का अनुभव होना अनिवार्य है.
अकाउंट मैनेजर के एक पद के लिए एमबीए फाइनेंस, एम.कॉम, सीए या आईसीडब्ल्यूए इंटर की योग्यता मांगी गई है. इस पद के लिए तीन साल का अनुभव जरूरी रखा गया है. वहीं डेटा सहायक के तीन पदों के लिए एमबीए आईटी, एमसीए, एमएससी आईटी या बीसीए की डिग्री के साथ डेटा या आईटी क्षेत्र में तीन साल का अनुभव अनिवार्य है.
सैलरी कितनी मिलेगी?
वेतन की बात करें तो वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक को एक लाख रुपये प्रतिमाह का समेकित पारिश्रमिक दिया जाएगा. जन स्वास्थ्य डोमेन विशेषज्ञ को 75 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. सीनियर कंसल्टेंट को 65 हजार रुपये और जूनियर कंसल्टेंट को 60 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे. वित्त प्रबंधक को भी 60 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जबकि अकाउंट मैनेजर के लिए 50 हजार रुपये और डेटा सहायक के लिए 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन तय किया गया है.
यह भी पढ़ें – यूके में पढ़ाई का शानदार मौका, ब्रिटिश काउंसिल महिलाओं को दे रहा फुली फंडेड STEM स्कॉलरशिप
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
![]()
