हर युवा चाहता है कि उसे एक ऐसी नौकरी मिले जिसमें सम्मान भी हो और भविष्य भी सुरक्षित रहे. देश की संसद में काम करना कई लोगों के लिए गर्व की बात होती है. यहां काम करने का मतलब है देश की सबसे बड़ी संस्था से जुड़ना. अच्छी बात यह है कि संसद सचिवालय समय-समय पर अलग-अलग पदों पर भर्ती निकालता रहता है, जिनमें ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. अगर आप सही जानकारी और तैयारी के साथ आगे बढ़ें, तो यह सपना आपका भी सच हो सकता है.
किन-किन पदों पर मिलती है नौकरी?
संसद में कई तरह की नौकरियां निकलती हैं. यहां प्रशासनिक काम से लेकर तकनीकी, मीडिया और सुरक्षा से जुड़े पदों पर भर्ती की जाती है. उदाहरण के तौर पर जूनियर क्लर्क, असिस्टेंट, सिक्योरिटी असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, डीटीपी ऑपरेटर, ड्राइवर और वेयरहाउसमैन जैसे पद शामिल होते हैं.इसके अलावा पार्लियामेंटरी रिपोर्टर, सोशल मीडिया से जुड़े पद, कंटेंट राइटर और मीडिया एनालिस्ट जैसी नौकरियां भी समय-समय पर निकलती रहती हैं.हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग तय होती है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना जरूरी होता है।
भाषाओं के की जानकारी है जरूरी
अगर आपको हिंदी और अंग्रेजी के अलावा किसी और भारतीय भाषा की अच्छी जानकारी है, तो संसद में आपके लिए खास अवसर हो सकता है.अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं के लिए अनुवादक और इंटरप्रेटर के पदों पर भर्ती की जाती है.इन पदों के लिए आमतौर पर ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ संबंधित भाषा का अच्छा ज्ञान जरूरी होता है. कई बार भाषा में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट भी मांगा जाता है. संसद सत्र के दौरान इंटरप्रेटर की जरूरत ज्यादा होती है, इसलिए कुछ पद पार्ट टाइम आधार पर भी भरे जाते हैं.
मीडिया और डिजिटल फील्ड में भी अवसर
आज के समय में संसद की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल और सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है. इसी वजह से सोशल मीडिया मैनेजर, कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और कम्युनिकेशन से जुड़े पदों पर भी भर्ती होती है.अगर आपको लिखने का शौक है, मीडिया की समझ है या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अनुभव है, तो आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऐसे पदों के लिए अच्छी भाषा, रिसर्च की समझ और कभी-कभी अनुभव भी जरूरी होता है.
चयन प्रक्रिया कैसी होती है?
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया आमतौर पर लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए होती है. कुछ पदों पर सीधे इंटरव्यू या दस्तावेज जांच के आधार पर भी चयन किया जा सकता है.
कैसे करें आवेदन?
संसद में निकलने वाली सभी भर्तियों की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है. उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट के रिक्रूटमेंट सेक्शन को चेक करते रहना चाहिए.आवेदन ज्यादातर ऑनलाइन ही किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें – शाहरुख, सलमान या आमिर… तीन खानों में सबसे पढ़ा-लिखा कौन, किसने कहां से की है पढ़ाई?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
![]()
