Chandigarh News: चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय की इमारत से एक अधिकारी ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है. वह 2019 बैच के IAS अधिकारी हितेश कुमार मीणा के विशेष सीनियर सचिव के तौर पर तैनात थे. यह घटना दोपहर करीब 12:24 बजे हुई.
मिली जानकारी के मुताबिक, गणेश दास अपने दफ्तर में रोजाना की तरह काम कर रहे थे. काम करते-करते वह अचानक बिना किसी को कुछ बताए सचिवालय की छत पर चले गए और वहां से नीचे छलांग लगा दी. गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन उनकी मौत हो गई.
पुलिस मामले की जांच कर रही
चंडीगढ़ पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सेक्टर 16 के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रख दिया है. परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या काम वाली जगह के तनाव या अन्य दबाव के कारण उसने यह सख्त कदम उठाया है.
15 दिन पहले भी आत्महत्या करने की की थी कोशिश
जांच में यह भी सामने आया है कि गणेश दास अरोड़ा ने 15 दिन पहले भी छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन उस समय वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था और बचाव हो गया था. बताया जा रहा है कि वह इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे. उनकी पत्नी उमा अरोड़ा गवर्नर हाउस (राज भवन) में तैनात है. गौरतलब है कि करीब एक साल पहले भी कृषि विभाग के एक मुलाजिम ने इसी इमारत से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी.
यह भी पढ़ें –
पंजाब की महिलाओं को इस दिन से मिलेंगे 1000 रुपये! सीएम भगवंत मान ने खुद बता दी तारीख
![]()
