सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, JPSC में डिप्टी कलेक्टर भर्ती शुरू; जानें पूरी डिटेल

सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, JPSC में डिप्टी कलेक्टर भर्ती शुरू; जानें पूरी डिटेल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

JPSC एक बार फिर युवाओं के लिए शानदार अवसर लेकर आया है.अगर आप भी सरकारी नौकरी, खासकर प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास है. डिप्टी कलेक्टर जैसे प्रतिष्ठित पद पर काम करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है.इस भर्ती अभियान के तहत कुल 45 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से शुरू हो रही है और उम्मीदवार 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे.ऐसे में जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकतें हैं.

क्या चाहिए योग्यता?

डिप्टी कलेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रैजुएट पास होना अनिवार्य है. इसके अलावा उम्मीदवार को आयोग द्वारा निर्धारित अन्य शैक्षणिक और आवश्यक योग्यताओं को भी पूरा करना होगा. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतर अवसर है जो प्रशासनिक सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहते हैं

क्या होनी चाहिए उम्र सीमा?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, अधिकतम आयु सीमा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी. 

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा.

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू. सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें दो पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी. जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा.इसके बाद मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें –  मिडिल ईस्ट में बोर्ड परीक्षा पर असर, CBSE ने दिया नंबर सुधारने का नया रास्ता; जानें क्या है ये तरीका

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

डिप्टी कलेक्टर भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु सामान्य श्रेणी के अलावा एससी और एसटी उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि झारखंड राज्य के एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है.

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर “Deputy Collector Vacancy 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें – असल जिंदगी में कितने पढ़े-लिखे हैं धुरंधर-2 के बड़े साहब, जानें उनके पास कितनी डिग्रियां?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Loading

More From Author

इंदौर अग्निकांड…डिजिटल लॉक ने ली 8 लोगों की जान:  हर स्मार्ट लॉक खतरनाक नहीं, लेकिन सही चुनाव जरूरी – Madhya Pradesh News

इंदौर अग्निकांड…डिजिटल लॉक ने ली 8 लोगों की जान: हर स्मार्ट लॉक खतरनाक नहीं, लेकिन सही चुनाव जरूरी – Madhya Pradesh News

PSL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस::  BCB बोला-सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएंगे प्लेयर्स; सुरक्षा कारणों से फैसला

PSL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस:: BCB बोला-सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएंगे प्लेयर्स; सुरक्षा कारणों से फैसला