सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UP में निकली 2285 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UP में निकली 2285 पदों पर भर्ती, जानें कब और कैसे करें आवेदन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है. लंबे समय से जिस भर्ती का इंतज़ार था, अब उसकी घड़ी नजदीक है. UPSSSC ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (ग्रेजुएट लेवल) मेंस एग्जाम के लिए नोटिस जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत अकाउंट इंस्पेक्टर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, क्लर्क कम टाइपिस्ट जैसे कई अहम पदों पर नियुक्ति होगी. कुल 2285 पदों पर चयन किया जाएगा, जिससे हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में आने का मौका मिलेगा.

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है. आयोग ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिनके पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड है. यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी है. आयु सीमा भी पद के अनुसार तय की गई है. कुछ पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, तो कुछ के लिए 21 वर्ष. अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें – UPTET 2026: UPTET का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन कल से शुरू नई प्रक्रिया ने बढ़ाई हलचल

किन पदों पर होगी भर्ती

इस अभियान में अकाउंट इंस्पेक्टर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, क्लर्क कम टाइपिस्ट और अन्य स्नातक स्तर के पद शामिल हैं. ये पद अलग-अलग विभागों में भरे जाएंगे, जिससे प्रशासनिक कामकाज में नई ऊर्जा आएगी और युवाओं को स्थिर करियर मिलेगा.

परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा

परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे. पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा. प्रश्न इतिहास, भारत का भूगोल, पर्यावरण, करंट अफेयर्स, गणित, सामान्य हिंदी, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे विषयों से होंगे. खास बात यह है कि गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी. इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर जवाब देना होगा.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले upsssc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • होम पेज पर “ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.

यह भी पढ़ें –  UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Loading

More From Author

आज का शब्द: त्रास और बालस्वरूप राही की कविता- उभरेंगे पछतावे नए नए

आज का शब्द: त्रास और बालस्वरूप राही की कविता- उभरेंगे पछतावे नए नए

तापसी पन्नू बोलीं- फिल्में फ्लॉप हुईं, पनौती कहा गया:  हीरोइन बनने पर संदेह था, कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई

तापसी पन्नू बोलीं- फिल्में फ्लॉप हुईं, पनौती कहा गया: हीरोइन बनने पर संदेह था, कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों से इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई

Recent Posts