गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अप्रैल तय की गई है. आइए डिटेल्स जानते हैं.
इस भर्ती के तहत कुल 71 पद भरे जाएंगे, जिन्हें दो श्रेणियों में बांटा गया है. श्रेणी-1 में गुजरात प्रशासनिक सेवा (जूनियर स्केल) के 5 पद और पुलिस उपाधीक्षक के 8 पद शामिल हैं. ये राज्य की उच्च सेवाओं में गिने जाते हैं, जहां चयनित उम्मीदवारों को जिम्मेदारी के साथ अधिकार भी मिलते हैं.
वहीं श्रेणी-2 में सरकारी श्रम अधिकारी, सहायक जिला रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां), अधीक्षक निषेध एवं उत्पाद शुल्क, समाज कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति), सूचना सहायक निदेशक (प्रशासन) और मुख्य अधिकारी (नगरपालिका) जैसे कुल 58 पद शामिल हैं. इन पदों पर काम करने वाले अधिकारी सीधे जनता और प्रशासन के बीच अहम भूमिका निभाते हैं.
सैलरी इतनी मिलेगी
वेतन की बात करें तो श्रेणी-1 के पदों के लिए 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा, जबकि श्रेणी-2 के पदों के लिए 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतन तय किया गया है. यह वेतन 7वें वेतन आयोग के अनुसार होगा.
यह भी पढें – UP Board Result 2026: कॉपियों की जांच आगे बढ़ी, अब कब आएगा रिजल्ट? आइये जानें
कौन कर सकता है अप्लाई?
इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है. यानी ग्रेजुएशन कर चुके युवा इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं. चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी, इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा और अंत में इंटरव्यू लिया जाएगा. आयोग उम्मीदवार की जानकारी के साथ-साथ उसके व्यक्तित्व और सोच को भी परखेगा.
आवेदन शुल्क कितना?
आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है.
अप्लाई कैसे करें?
आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट www.gpsc.gujarat.gov.in पर शुरू हो चुकी है. जो उम्मीदवार पात्रता मानदंड पूरे करते हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर इसी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र बहुत सावधानी से भरें, ताकि किसी भी गलती के कारण फॉर्म रद्द न हो.
यह भी पढ़ें – MPESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी का मौका! MP में नर्सिंग ऑफिसर के हजारों पदों पर भर्ती;जानें कब से शुरू होंगे फॉर्म
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
![]()
