भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने जयपुर स्थित 61 कैवलरी में ग्रुप-सी स्टाफ की सीधी भर्ती के लिए भर्ती सूचना संख्या 01/2026 जारी की है. इस भर्ती के तहत योग्य भारतीय नागरिकों से सईस पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं. यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. भर्ती से जुड़ी जानकारी रोजगार समाचार में प्रकाशित की गई है और नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की अंतिम तारीख रोजगार समाचार में प्रकाशन की तारीख से 21 दिन रखी गई है. इसमें रविवार और सरकारी छुट्टियां भी शामिल होंगी.
इस भर्ती के तहत कुल 12 पद भरे जाएंगे. सभी पद ग्रुप-सी श्रेणी के हैं. चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स स्तर-1 के तहत 18,000 से 56,900 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा, इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे. यह भर्ती ऑफलाइन मोड में की जाएगी और उम्मीदवारों को अपना आवेदन डाक के माध्यम से भेजना होगा. नौकरी का स्थान जयपुर और नई दिल्ली तय किया गया है.
जरूरी योग्यता
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके बराबर की कोई अन्य मान्य योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा अलग-अलग वर्गों के लिए तय की गई है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है. अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 से 28 वर्ष और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 18 से 30 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है. केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम 35 वर्ष तक आयु में छूट भी दी जा सकती है.
वैकेंसी डिटेल्स
श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का बंटवारा भी किया गया है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 7 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 1 पद आरक्षित रखा गया है. इस तरह कुल 12 पदों पर भर्ती की जाएगी.
ऐसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी. सबसे पहले सभी आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी. आवेदन की संख्या और उम्मीदवार की योग्यता या 10वीं के अंकों के आधार पर छंटनी की जा सकती है. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा. साथ ही उनके मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और यदि कोई पिछला अनुभव है तो उसकी भी जांच की जाएगी.
अप्लाई कैसे करें?
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को A4 साइज के कागज पर टाइप किया हुआ आवेदन पत्र तैयार करना होगा. आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां लगाना जरूरी है. इसके अलावा डाक टिकट लगा हुआ स्व-संबोधित लिफाफा भी आवेदन के साथ भेजना जरूरी होगा. पूरा आवेदन पत्र सभी दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा निर्धारित पते पर भेजना होगा.
यह भी पढ़ें – बीएमसी को मिलने जा रही हैं नई मेयर, कितनी पढ़ी-लिखी हैं रितु तावड़े?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
![]()

