हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 608 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 608 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे और कौन कर सकता है अप्लाई?


इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है. देश की जानी-मानी तेल एवं गैस कंपनी एचपीसीएल ने 608 ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर भर्ती जारी की है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास अवसर है जो अपनी तकनीकी पढ़ाई के बाद किसी बड़ी सरकारी कंपनी में प्रशिक्षण लेकर करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं.आज के समय में इंजीनियरिंग के बाद सही प्लेटफॉर्म मिलना बहुत जरूरी होता है.एचपीसीएल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप करने से उम्मीदवारों को न केवल औद्योगिक अनुभव मिलेगा, बल्कि उन्हें काम सीखने का व्यावहारिक अवसर भी प्राप्त होगा.

क्या होनी चाहिए योग्यता ?

इस भर्ती  में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है. डिग्री सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन ब्रांच में होनी चाहिए.सामान्य और ओबीसी  वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं. साथ ही उम्मीदवार का पास होने का वर्ष 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद का होना चाहिए. इससे पहले पास हुए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे.

उम्र सीमा 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए.सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी. अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी.

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा.बीई या बीटेक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी. मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा. दस्तावेज सत्यापन का अनुपात 1:5 रखा गया है, यानी एक पद के लिए पांच उम्मीदवारों को बुलाया जा सकता है.सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर अंतिम चयन किया जाएगा.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड

इस भर्ती में चयनित  ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी को हर महीने कुल 25,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसमें 20,500 रुपये एचपीसीएल द्वारा और 4,500 रुपये भारत सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे.

कैसे करें आवेदन ?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें.
  • वहां “Apprentice 2026”  पर क्लिक करें.
  • “नया रजिस्ट्रेशन” पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा.
  • लॉगिन करके अपनी पूरी जानकारी भरें.
  • अपनी इंजीनियरिंग ब्रांच और एक राज्य का चयन करें.
  • जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अंत में फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट ले लें.

    यह भी पढ़ें – फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे शुरू होता है करियर?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Loading

More From Author

सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए तगड़ी छूट पर मिल रहे हैं ऐपल आईफोन, मैकबुक, एयरपॉड्स और ऐपल वॉच

सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए तगड़ी छूट पर मिल रहे हैं ऐपल आईफोन, मैकबुक, एयरपॉड्स और ऐपल वॉच

तेलंगाना BJP अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, कार्यकर्ताओं से मिलने का प्लान कैंसिल

तेलंगाना BJP अध्यक्ष को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट, कार्यकर्ताओं से मिलने का प्लान कैंसिल