Agniveer MR Musician Recruitment 2026: अगर आपको म्यूजिक में इंटरेस्ट है और आप देश की सेवा करने का सपना देखते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. भारतीय नौसेना ने अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह उन युवाओं के लिए खास मौका है जो अपने टैलेंट को एक बड़े मंच पर दिखाना चाहते हैं और साथ ही एक अच्छा करियर भी बनाना चाहते हैं.
इस भर्ती के जरिए आप ना सिर्फ अपनी म्यूजिक कला को आगे बढ़ा सकते हैं बल्कि देश की सेवा करने का मौका भी हासिल कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन प्रक्रिया काफी आसान रखी गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले सकें.
अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 की जरूरी तारीखें
अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए सीमित समय ही मिलेगा, इसलिए जरूरी है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें. समय रहते आवेदन करने से वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों या जल्दबाजी में होने वाली गलतियों से बचा जा सकता है, जिससे आपका फॉर्म सही तरीके से जमा हो सके.
अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है और उसमें कम से कम 50 प्रतिशत नंबर होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास म्यूजिक, खासकर हिंदुस्तानी म्यूजिक की जानकारी या व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए, क्योंकि यह पद म्यूजिशियन से जुड़ा है.
इस भर्ती की चयन प्रक्रिय क्या है
इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी आसान चयन प्रक्रिया है. इसके लिए उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद कुछ अन्य जरूरी परीक्षण जैसे म्यूजिक स्किल या अन्य फिटनेस टेस्ट भी हो सकते हैं. अगर आपके 10वीं में अच्छे नंबर हैं, तो आपके चयन के चांस बढ़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें – Jewar Airport Vacancy 2026: जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी का युवाओं के पास बड़ा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन
अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) भर्ती 2026 सैलरी और सुविधाएं
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर लगभग 30,000 प्रति माह वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा उन्हें अन्य सरकारी भत्ते, सुविधाएं और प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त लाभ भी मिल सकते हैं.
आवेदन कैसे करें?
1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें.
3. अब अपनी सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें.
4. जानकारी भरन के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट (फोटो, सर्टिफिकेट आदि) अपलोड करें.
5. अब फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच लें.
6. लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
यह भी पढ़ें – Jobs 2026: गुजरात के सरकारी स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, 11000 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
![]()
