झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के जरिए राज्य के कॉलेजों में लेक्चरर की नियुक्ति की जाएगी. जो उम्मीदवार झारखंड में लेक्चरर बनना चाहते हैं, वे इस मौके का लाभ उठा सकते हैं.
JPSC की ओर से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. किसी भी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे.
आवेदन की अंतिम तारीख
उम्मीदवार 12 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने साफ किया है कि अंतिम तारीख के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और अंतिम दिन का इंतजार न करें.
कहां और कैसे करें आवेदन
लेक्चरर पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. वेबसाइट का पता है www.jpsc.gov.in. यहां पर सभी जरूरी जानकारी और आवेदन से जुड़े निर्देश दिए गए हैं.
किसके लिए है यह मौका
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो झारखंड में लेक्चरर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं. जो अभ्यर्थी शिक्षा के क्षेत्र में काम करना चाहते हैं और युवाओं को पढ़ाने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है. सरकारी कॉलेज में लेक्चरर की नौकरी न केवल सम्मान देती है, बल्कि भविष्य को भी सुरक्षित बनाती है.
सैलरी कितनी होगी?
इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56,100 रुपये से लेकर 57,700 रुपये दिए जाएंगे.
आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया को आयोग ने आसान रखा है, ताकि उम्मीदवार बिना किसी परेशानी के फॉर्म भर सकें.
सबसे पहले उम्मीदवार www.jpsc.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
वेबसाइट के होमपेज पर “ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन” या “ऑनलाइन आवेदन” से जुड़ा लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा. यहां मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरें.
उम्मीदवार अपना नाम, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही दर्ज करें.
सभी जानकारी भरने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
दस्तावेज अपलोड करते समय ध्यान रखें कि फाइल साफ और सही फॉर्मेट में हो.
आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले एक बार सारी जानकारी दोबारा जांच लें.
फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
यह भी पढ़ें – AIIMS में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
![]()

