नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा – ‘भारत हमारा महान दोस्त…’

नेतन्याहू ने PM मोदी को बताया भाई, इजरायल की संसद में कहा – ‘भारत हमारा महान दोस्त…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद पीएम मोदी इजरायल की संसद को संबोधित करने वाले हैं. इससे पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को भाई बताया.  इजयरायल की संसद में उन्होंने कहा, ‘भारत हमारा महान दोस्त है.’

इजरायली पीएम का संसद में भाषण

बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े.  उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी, मेरे प्रिय दोस्त’ ये महज़ शब्द नहीं हैं. मैं तो  ये भी कह सकता हूं कि दोस्त से बढ़कर भाई. कई मायनों में, हम भाई हैं. जब आप पिछली बार यहां आए थे, हम दोनों भूमध्य सागर के तट पर थे, और मैंने कहा, “क्यों न हम अपने जूते उतारकर पानी में चलें?” जिसे हम शुद्ध करना चाहते थे और हमने ऐसा इज़राइली तकनीक की मदद से किया.

‘यरूशलम में आपका स्वागत है’

पीएम मोदी के साथ संसद में बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा, ‘मुझे कूटनीतिक होना पड़ेगा, मैं इसे किसी कैटेगरी में नहीं रखूंगा. मैं किसी मुसीबत में नहीं पड़ना चाहता, लेकिन आपकी इस यात्रा से मैं इतना प्रभावित कभी नहीं हुआ. आज हमारे साथ इस्राइल का एक महान दोस्त भारत-इजराइल गठबंधन का एक महान समर्थक और विश्व मंच पर एक महान नेता मौजूद है. मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यरूशलम में आपका स्वागत है.

‘हमारे हित एक जैसे’

लगभग 80 साल पहले, हम दोनों ब्रिटिश शासन से मुक्त हुए और लगभग एक ही समय में अपनी स्वतंत्रता प्राप्त की. हमारे कई हित एक जैसे हैं. हम दो लोकतांत्रिक देश हैं. आप एक विशाल लोकतंत्र हैं, और इज़राइल भी एक है. सोचिए हमें क्या-क्या करना पड़ा, किन-किन मुश्किलों से गुजरना पड़ा, और हमने अपने लोकतंत्र को कैसे बनाए रखा.

इजरायली संसद में पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल की संसद में भव्य स्वागत हुआ. संसद में मोदी-मोदी के नारे लगे और नमस्ते मोदी कह के स्वागत किया गया. इज़रायली संसद की दर्शक दीर्घा में डॉ एस जयशंकर, अजीत डोभाल, विक्रम मिसरी भी मौजूद रहे. इजराइली संसद के स्पीकर अमीर ओहाना ने हिंदी में स्वागत किया ‘प्राइम मिनिस्टर मोदी जेरूसेलम में आपका स्वागत है, क्नेसेट में आपका स्वागत है.’

Source link

Loading

More From Author

भाकपा के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख

भाकपा के दिग्गज नेता के निधन से शोक की लहर, पीएम मोदी ने जताया दुख