पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई

पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई


पंजाब पुलिस ने साल 2026 के लिए कॉन्स्टेबल पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. इस भर्ती के तहत हजारों युवाओं को पुलिस विभाग में शामिल होने का अवसर मिलेगा. पंजाब सरकार ने इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से जिला पुलिस कैडर और सशस्त्र पुलिस कैडर में कुल 3 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार 10 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भरना होगा. जो युवा लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. अगर आप भी देश सेवा के साथ एक स्थिर सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करना बेहद जरूरी है क्योंकि आवेदन की लास्ट डेट 30 मार्च 2026 तय की गई है.
 
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3297 कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाएगा. ये पद दो अलग-अलग कैडर में बांटे गए हैं. जिसमें जिला पुलिस कैडर 2522 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर 775 पद शामिल हैं. इन दोनों कैडर में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा से गुजरना होगा. 

कौन कर सकता है आवेदन

कॉन्स्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कुछ जरूरी योग्यताएं पूरी करनी होंगी. उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास की होनी चाहिए.  पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है. उम्मीदवार को पंजाबी भाषा का ज्ञान होना जरूरी है. इसके लिए 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए.  आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें – यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304 वीं रैंक

कितनी मिलेगी सैलरी

कॉन्स्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने कम से कम 19,900 रुपये वेतन दिया जाएगा. इसके साथ सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिल सकते हैं.

आवेदन कैसे करें

1. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों सबसे पहले Punjab Police की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं. 

2. वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करें.

3. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.

4.आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें.

5. अपनी फोटो, हस्ताक्षर, पहचान पत्र, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट स्कैन करके अपलोड करें.

6. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें – इस दिन खत्म होगा इंतजार! राजस्थान बोर्ड इस डेट को जारी करेगा 10वीं क्लास का रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Loading

More From Author

Indore Rang Panchami 2026 live: राजवाड़ा पहुंची पहली गेर, मिसाइलों से उड़ रहा रंग; छतों से लोग देख रहे नजारा

Indore Rang Panchami 2026 live: राजवाड़ा पहुंची पहली गेर, मिसाइलों से उड़ रहा रंग; छतों से लोग देख रहे नजारा

Women’s Day: When Indira Gandhi said she felt ‘insulted’ for being called a man | Video | Mint

Women’s Day: When Indira Gandhi said she felt ‘insulted’ for being called a man | Video | Mint

Recent Posts