रामायण में भगवान परशुराम के रोल में भी दिखेंगे रणबीर:  एक्टर ने खुद किया कन्फर्म, बोले- यह किरदार निभाना भी मेरे लिए खास अनुभव रहा

रामायण में भगवान परशुराम के रोल में भी दिखेंगे रणबीर: एक्टर ने खुद किया कन्फर्म, बोले- यह किरदार निभाना भी मेरे लिए खास अनुभव रहा

एक्टर रणबीर कपूर ने कन्फर्म किया है कि वह फिल्म रामायण में भगवान राम के साथ भगवान परशुराम के किरदार में भी दिखेंगे। लॉस एंजेलिस में ‘कोलाइडर’ को दिए इंटरव्यू में जब रणबीर से सवाल पूछा गया कि वह भगवान राम और परशुराम जैसे दो अलग-अलग स्वभाव वाले किरदारों को बॉडी लैंग्वेज और आवाज से कैसे अलग दिखा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के कई अवतार रहे हैं, जिनमें भगवान राम एक अवतार हैं, जबकि उनसे पहले भगवान परशुराम भी अवतार थे। रणबीर ने कहा कि भगवान राम का किरदार निभाने का मौका मिलना ही बड़ी बात थी, लेकिन साथ ही भगवान परशुराम का रोल निभाना उनके लिए और भी खास अनुभव रहा। उन्होंने आगे कहा कि एक एक्टर के रूप में केवल बॉडी लैंग्वेज ही नहीं, बल्कि रोल की आध्यात्मिकता और उसकी भावनाओं को गहराई से समझना जरूरी होता है। उनका मानना है कि एक्टिंग की शुरुआत यहीं से होती है।
रणबीर ने यह भी कहा कि फिल्म रामायण की शूटिंग से पहले उन्होंने पूरे एक साल तक इन किरदारों को समझने पर काम किया। उन्होंने यह जानने की कोशिश की कि ये पात्र कौन हैं, उनकी सोच क्या है और उनके उद्देश्य क्या हैं। बेटी को रामायण की कहानियां सुनाते थे रणबीर लॉस एंजेलिस में रणबीर ने मीडिया इंटरेक्शन में यह भी बताया कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें फिल्म रामायण का हिस्सा बनने का मौका मिला। यह मौका उन्हें उसी समय मिला, जब वह पिता बने थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी साढ़े तीन साल की है। जब वह भगवान राम का किरदार निभा रहे थे, तब घर लौटकर वह अपनी बेटी को रामायण की कहानियां सुनाते थे। रणबीर ने कहा कि उनकी बेटी इस विषय को लेकर काफी उत्सुक रहती है। वह उनसे पूछती थी कि क्या उन्होंने आज हनुमान जी या सीता जी के साथ शूट किया। उन्होंने बताया कि यह उसकी रामायण के प्रति दिलचस्पी को दर्शाता है।

Source link

Loading

More From Author

Sunanda Sharma: बीच कॉन्सर्ट में सुनंदा को छूने स्टेज पर चढ़ा फैन, घबराईं सिंगर ने चिल्लाकर छोड़ी परफॉर्मेंस

Sunanda Sharma: बीच कॉन्सर्ट में सुनंदा को छूने स्टेज पर चढ़ा फैन, घबराईं सिंगर ने चिल्लाकर छोड़ी परफॉर्मेंस