यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, फटाफट कर लें य

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती फॉर्म में सुधार का आखिरी मौका, फटाफट कर लें य


यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. जिन उम्मीदवारों से आवेदन करते समय कोई गलती हो गई थी, उनके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोल दी है. उम्मीदवार तय समय के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.

पदों की जानकारी 

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में कुल 32,679 पदों पर नियुक्ति करने जा रहा है. इस भर्ती में विभिन्न इकाइयों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं. कांस्टेबल सिविल पुलिस (पुरुष/महिला) के लिए 10,469 पद, पीएसी (केवल पुरुष) के लिए 15,131 पद, महिला पीएसी बटालियन (लखनऊ, बदायूं और गोरखपुर) के लिए 2,282 पद रखे गए हैं. इसके अलावा स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स में 1,341 पद, घुड़सवार पुलिस में 71 पद, जेल वार्डर (पुरुष) के 3,279 पद और जेल वार्डर (महिला) के 106 पद शामिल हैं.

फॉर्म में क्या-क्या जानकारी अपडेट कर सकते हैं ?

करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में कुछ चयनित जानकारियों को ही अपडेट कर सकते हैं. इसमें नाम या माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि से जुड़ी गलती ,शैक्षणिक,कैटेगरी, पता और संपर्क से जुड़ी जानकारी शामिल हो सकती है. हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि OTR  से फेच की गई जानकारी और अपलोड की गई फोटो में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

करेक्शन के दौरान समस्या होने पर क्या करें

यदि आवेदन फॉर्म में सुधार करते समय किसी तरह की तकनीकी परेशानी या अन्य समस्या आती है, तो अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 1800 9110 005 पर संपर्क कर सकते हैं. यह हेल्पलाइन सेवा सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जहां उम्मीदवार अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं.

कब तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार

UPPRPB के अनुसार, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए करेक्शन विंडो 3 फरवरी 2026 सुबह 6 बजे तक खुली रहेगी. इसके बाद किसी भी तरह के संशोधन का मौका नहीं दिया जाएगा.इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपने आवेदन की जांच जरूर कर लें.

कैसे करें सुधार ?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Loading

More From Author

टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी:  भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से खेलेगी; BCCI ने इंडिया ए की टीम भी जारी की

टी-20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैचों का शेड्यूल जारी: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से खेलेगी; BCCI ने इंडिया ए की टीम भी जारी की

OPINION: बहरूपिया निकला बांग्लादेश, अब टीम भेज रहा है भारत

OPINION: बहरूपिया निकला बांग्लादेश, अब टीम भेज रहा है भारत